भरतकूप गोंडा पहाड़ की खदान में मिट्टी काटते वक्त पोपलैंड मशीन पलटने से ड्राइवर की हुई मौत

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। आपको बता दें कि चित्रकूट जिला के भरतकूप गोंडा पहाड़ में लगातार मानक विहीन खदानों में मजदूरों की मौत हो रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी यहां में हाथ धरे बैठे हुए हैं जबकि इन खदानों में कई जाने भी जा चुकी हैं क्षेत्र की गई महिलाएं विधवा हो चुकी हैं मजदूरों के मासूम बच्चे दर-दर दो रोटी के लिए भटक रहे हैं क्योंकि यहां संचालित खदानें मानक विहीन है जिसकी वजह से मजदूरों पर लगातार मौत का तांडव मंडराता रहता है इसके बाद भी दो वक्त की रोटी के लिए विवश लाचार मजदूर इन खदानों में काम कर अपनी जान गवा रहा है। सूत्रों की माने तो आज जिस खदान में मिट्टी की सफाई करते हुए पोकलेन मशीन के ड्राइवर की मौत हुई है बताया जा रहा है कि वह खदान दीपक चौरसिया की है लेकिन खदान आज भी निर्धारित क्षेत्र से अधिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित है जिसमें बिहार के निवासी विनय यादव ने आज अपनी जान गवा दी है लेकिन खनिज महकमा धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहा है क्योंकि समय से महोदय को चढ़ौती तो खनिज माफियाओं के द्वारा चढ़ा दी जाती है वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है वही सवाल ये उठता है कि जिम्मेदार अधिकारियों की कुम्भकर्णी नींद कब तक मजदूरों की जान लेती रहेगी और लोगों के घर उजड़ते रहेंगे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट